गुरुवार, १३ जानेवारी, २०२२

जब तुम प्यार करती हो...

तुम्हारी आँखें चमकती हैं जब तुम प्यार करती हो.. 
मेरा दिल धड़कता है जब तुम प्यार करती हो.. 
दुनिया में मैं ही मैं लहरता हूँ जब तुम प्यार करती हो.. 
दुनिया बेहद नर्म लगती है जब तुम प्यार करती हो.. 
अंधेरी गुफाओं में रोशनी झर-झर झरती है जब तुम प्यार करती हो.. 
अरमानों भरी राहें खुलती हैं जब तुम प्यार करती हो..
अपना मैं खोता हूँ जब तुम प्यार करती हो..  
तुमको मैं से भरता हूँ जब तुम प्यार करती हो..!

संकलन : सुुुशिल म. कुवर

तसवीर : प्रतिकात्मक है शेअर कर सकते है 

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा